नील भट्ट ऐश्वर्या शर्मा आयशा शर्मा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब तक आपने देखा, निनाद विराट को घर से जाने के लिए बोल देता है. विराट अपनी बात कहना चाहता है लेकिन घरवाले इसकी एक नहीं सुनते हैं. परिवार के सामने अश्विनी भी विराट की सफाई सुनने से ही इनकार कर देती है. इसी बीच विराट पर एक और गाज गिरने वाली है. कहानी में आगे आप देखेंगे, निनाद और अश्विनी से झगड़ा होने के बाद विराट अपना घर छोड़ देगा. विराट के जाते ही भवानी की तबियत बिगड़ जाएगी. दूसरी तरफ अस्पताल में भवानी श्रुति से टकरा जाएगी, यहां पर श्रुति भवानी को सारा सच बता देगी. विराट के हाल के बारे में जाकर भवानी को अफसोस होगा.
जल्द ही सबको पता चल जाएगा कि विराट ने एक आतंकवादी की पत्नी की मदद की है. डीआईजी पूछताछ के लिए विराट को ऑफिस बुलाएगा। डीआईजी विराट से सच जानने की कोशिश करेगा। डीआईजी के आगे विराट सच उगल देगा. ऐसे में डीआईजी विराट को सस्पैंड करने का ऑर्डर देगा, श्रुति की वजह से विराट की नौकरी पर खरता मंजराने लगेगा
वहीं दूसरी तरफ विराट को एक बार फिर से सई चव्हाण निवास बुला रही है. ऐसे में विराट उससे कहता है कि अगर उसे पेपर चाहिए तो वो घर के ही अलमारी से ले सकती है. लेकिन सई कहती है कि वो कुछ मांग रही है विराट से. ऐसे में विराट कहता है कि घरवाले उसे घर के अंदर नहीं आने देंगे. वहीं सई बार-बार विराट को घर के लिए कहती है. ऐसे में अब देखना ये होगा कि आखिर सई के कहने पर विराट वापस घर जाात है या नहीं. वहीं विराट के धोखे से सई और परिवार ही नहीं पाखी भी बहुत निराश है और वो अब उसे छोड़कर सम्राट के अपनाएगी और पाखी सम्राट को अपने पति का दर्जा दे देगी
