बॉलीवुड के ‘दंबग’ अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने बीते दिन एक पोस्ट किया था, जिस में वो काफी अलग लुक में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही फैन्स काफी एक्साइटिड हो गए थे और ‘भाईजान’ के इस लुक के बारे में जानना चाह रहे थे। ऐसे में अब सलमान के फैन्स को उनके सवालों का जवाब मिल गया है और अभिनेता ने अपने अपकमिंग सॉन्ग का टीजर रिलीज कर दिया है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर ‘मैं चला’ (Main Chala) गाने का टीजर शेयर किया है, जिसे फैन्स पसंद कर रहे हैं। इस गानें में सलमान के साथ प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal) की जोड़ी बनी है।
22 जनवरी को रिलीज होगा गाना
‘मैं चला’ के टीजर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, ‘खुद को मैं चला की रोमांटिक ट्यून पर झूमने दो। टीजर रिलीज हो गया है और गाना 22 जनवरी को रिलीज होगा।’ इस गाने में सलमान खान एक ओर जहां लंबे बालों में नजर आ रहे हैं तो वहीं उनका टर्बन लुक भी फैन्स को पसंद आ रहा है। याद दिला दें कि इससे पहले सलमान हाल ही में अंतिम में भी सरदार के किरदार में थे।
गुरु और यूलिया ने दी है आवाज
बता दें कि सलमान खान के नए गाने के टीजर ने फैन्स को बेताब कर दिया है और वो इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि एक ओर जहां गाने में सलमान, प्रज्ञा के साथ नजर आएंगे तो वहीं इस गाने को आवाज सुपरहिट सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने दी है। वहीं इस गाने में बतौर सिंगर गुरु का साथ यूलिया वंतूर (Iulia Vântur) ने दिया है। ये दोनों भी गाने में नजर आ रहे हैं।
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
इसके साथ ही बात सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की करें तो टाइगर सीरीज की तीसरी किश्त में कटरीना के साथ ही इमरान हाशमी नजर आएंगे। वहीं सलमान खान के खाते में किक 2, पवन पुत्र भाईजान, कभी ईद कभी दिवाली और नो एंट्री का सीक्वल शामिल है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की पठान में भी सलमान खान का कैमियो होगा।
