अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पावरफुल कपल में से हैं। ऐसे में उनकी बेटी वामिका की भी चर्चा रहती है। अभी तक अनुष्का और विराट ने बेटी को मीडिया से दूर ही रखा है और वे पेपराजी से तस्वीरें नहीं लेने के लिए रिक्वेस्ट करते हुए देखे गए हैं। इस वक्त भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टूर्नामेंट चल रहा है। अनुष्का पति के साथ इस वक्त दक्षिण अफ्रीका में ही हैं। वह बेटी को लेकर मैच एंजॉय करने पहुंचीं। वह स्टैंड्स में बेटी को गोद में लिए दिखीं। अनुष्का और वामिका की यह तस्वीर सामने आते ही वायरल हो गई।
बेटी को निहारती दिखीं अनुष्का
अनुष्का ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है और एक स्लिंग बैग लिया हुआ है। वामिका पिंक कलर के फ्रॉक में हैं। उनके सिर पर एक बैंड लगा हुआ है। ट्विटर पर यूजर्स वामिका की तस्वीरें शेयर करने लगे। हालांकि कई यूजर्स ने उनकी निजता का ख्याल रखा और वामिका का चेहरा ब्लर कर दिया।
यूजर्स का रिएक्शन
एक यूजर ने कमेंट किया, ‘स्काई स्पोर्ट्स ने वामिका का चेहरा दिखाया। यह ठीक तरीका नहीं है।’
