हाईकोर्ट नैनीताल ने बुधवार को उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए विधानसभा चुनाव व रैलियों को स्थगित किए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने चुनाव आयोग व भारत सरकार से पूछा है कि क्या चुनाव रैलियां वर्चुअल और वोटिंग ऑनलाइन हो सकती हैं।
कोर्ट ने मामले में सरकार से 12 जनवरी तक जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। इसी दिन मामले में सुनवाई भी होगी। सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि चुनाव नजदीक है। पिछले हफ्ते ही चुनाव कराने को लेकर आयोग ने चीफ सैकेट्री व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की है।
याचिकाकर्ता द्वारा कहा गया कि प्रदेश में कोविड के मामले तेज से बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार कोविड के मामलों को रोजाना पोर्टल पर अपलोड नहीं कर रही है। न ही कोविड की एसओपी का पालन करवाया जा रहा है। याचिकर्ता ने यह भी कहा है कि अरविंद केजरीवाल कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी उन्होंने यहां रैलियां की है। इसलिए इन रैलियां पर रोक लगाई जाए।
