आज भारतीय क्रिकेट फैंस के 1021 दिनो के इंतजार का अंत हो गया है। आज नवंबर 2019 से अबतक सभी भारतीय क्रिकेट के दीवानों विराट कोहली के दीवानों के इंतजार का अंत हो गया है। आज विश्व क्रिकेट के किंग विराट द रन मशीन कोहली ने अपना 71 वा शतक जड़कर सभी फैंस का मन खुश कर दिया है।
जी हां, विराट कोहली ने एशिया कप के भारत के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने टी 20 करियर का पहला और अंतर्राष्ट्रीय करियर का 71वा शतक जड़ दिखाया। आज उन सभी आलोचकों का मुंह बंद हो गया है जो कह रहे थे की विराट कोहली का करियर अब अंत की तरफ है।
अब तो विराट 2.0 की शुरुआत हो चुकी है। विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस पारी में ओपनिंग करते हुए 61 गेंदों पर 12 चौके और 6 छक्के जड़ते हुए 122 रनो की नाबाद पारी खेली। विराट ने अपने इस शतक को भी अपने ही अंदाज में शानदार छक्का जड़कर लगाया।
विराट ने मैच के बाद अपने इस शतक को उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और पुत्री वमिका को समर्पित किया। उन्होंने कहा की वह इस मुश्किल दौर में उनके साथ हर पल खड़ी थी। वही विराट कोहली के सभी चाहने वालो की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और सोशल मीडिया पर विराट कोहली की तारीफों का सैलाब आ गया।
