श्रीलंका ने एशिया कप 2022 का खिताब जीत लिया है. 171 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 147 रन पर सिमट गई. श्रीलंका की जीत के हीरो वानिंदु हसारंगा रहे जिन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान टीम की कमर तोड़ दी.
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी उसने एक समय 58 रन पर पांच विकेट खो दिए थे. इसके बाद वानिंदु हसारंगा और भानुका राजपक्षे ने 58 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका को संकट से उबारा. हसारंगा ने 21 बॉल पर 36 रनों की पारी खेलाी जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था.
हसारंगा के आउट होने के बाद भी राजपक्षे ने तूफानी बैटिंग जारी रखी जिसके चलते श्रीलंका छह विकेट पर 170 रन तक पहुंच पाया. भानुका राजपक्षे 45 बॉल पर 71 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए.
