एशिया कप में ग्रुप बी के सुपर 4 में क्वालीफाई करने के लिए आज बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला हुआ। अंतिम ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने बंगलादेश को 2 विकेट से हरा कर सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया।
खिलाडियों और कोच्स के बयानों के विवाद से शुरू हुए इस मुकाबले में वह सभी पल देखने को मिले जो की मुकाबले में क्रिकेट फैंस को चाहिए होते है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेश के द्वारा 20 ओवर में 184 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया गया।
बांग्लादेश के लिए आफिफ होसैन ने 39 तो मेंहदी हसन ने 38 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेली। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बांग्लादेश के लिए पहला टी 20 मुकाबला खेल रहे इबादत हुसैंत ने शुरआती 2 ओवर में ही 3 विकेट झटक लिया।
लेकिन श्रीलंका की टीम ने हार नहीं मानी। कुशल मेंडिस की 60 रन की पारी के बाद कप्तान दासुन सनका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए। अंतिम ओवर्स तक मैच रोमांचक स्थिति में जा रहा था क्योंकि एक तरफ रन बन रहे थे तो दूसरी तरफ विकेट गिर रहे थे।
अंत में असीथा फर्नांडो ने श्रीलंका को जीत दिलाने के लिए 3 गेंदों में 10 रन बनाए। जीत के लिए अंतिम ओवर में 8 रन चाहिए थे। असिथा ने दूसरी गेंद पर चौका मारा अब जीत के लिए सिर्फ तीन रन चाहिए थे। अगली गेंद नो बॉल हो गई और श्रीलंका के बल्लेबाज 2 रन दौड़ गए।
इसके बाद श्रीलंका के कप्तान ने नागिन डांस करते हुए इस सेलिब्रेट किया। वही दूसरी और क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस भी इस रोमांचक मुकाबले के दीवाने हो गए।
