2022 में कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इस बीच बॉलीवुड के कई कलाकारों की फ्रेश पेयरिंग भी हुई है। इनमें कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार-मानुषी छिल्लर, राजकुमार राव-भूमि भूमि पेडणेकर, दीपिका पादुकोण-ऋतिक रोशन जैसी जोड़ियां शामिल हैl 2022 में कई नए कलाकार एक-दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे। इसके चलते वे सभी अपनी फिल्मों को लेकर उत्साहित है।
कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकारों में से एक है। कार्तिक आर्यन की पिछले फिल्म धमाका थी। इसे काफी पसंद किया गया था। वहीं कियारा आडवाणी फिल्म शेरशाह में नजर आई थी। दोनों अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर को 2017 में मिस वर्ल्ड के पुरस्कार से सम्मानित किया गया थाl वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगी।
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन साथ नजर आने वाले हैंl दोनों की फिल्म फाइटर जल्द रिलीज होगी।
राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर
राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर बधाई दो में नजर आएंगेl यह बधाई हो का सीक्वल होगाl दोनों फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।
कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और इशान खट्टर
कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और इशान खट्टर तीनों पहली बार एक-दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे। तीनों फिल्म फोन भूत में नजर आएंगे।यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। यह फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।
