अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म चकदाह एक्सप्रेस (Chakda Xpress) का टीजर कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसे देखकर कई लोगों ने नेगेटिव फीडबैक भी दिए हैं। लोग अनुष्का शर्मा की 3 साल बाद फिल्मों में वापसी पर खुश तो हैं लेकिन कुछ लोगों को लग रहा है कि वह झूलन गोस्वामी के रोल में फिट नहीं बैठ रहीं। किसी को उनका सांवला रंग नहीं भाया तो उनके कुछ बंगाली फैन्स को अनुष्का के बोलने का तरीका पसंद नहीं आया है। लोगों ने टीजर के साथ तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं।
किसी ने रंग तो किसी ने बोली में निकाली कमी
अनुष्का शर्मा पूर्व क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर बन रही बायोपिक चकदाह एक्सप्रेस में लीड रोल कर रही हैं। गुरुवार को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ जिसके ट्विटर पर चर्चे हैं। अनुष्का आखिरी बार 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। लंबे वक्त बाद उनकी वापसी से लोग खुश तो हैं पर कई लोग कॉमेंट कर रहे हैं कि उन्हें कोई और फिल्म चुननी चाहिए थी। लोगों को उनका बंगाली एक्सेंट और सांवला रंग पसंद नहीं आ रहा। लोगों ने लिखा है कि अनुष्का अपने ओरिजिनल लुक में ही सही दिखती हैं।
