देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि एस एस राजामौली की बहुप्रतिक्षित पीरियड ड्रामा आरआरआर अपनी तय रिलीज डेट, 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी या नहीं । और अब ये कंफ़र्म हो गया है कि आरआरआर रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है यानि अब यह फ़िल्म 7 जनवरी को रिलीज नहीं हो पाएगी । कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के कारण मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज को पोस्टपोन करने का फ़ैसला किया । जूनियर एनटीआर, राम चरण स्टारर आरआरआर में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी कैमियो करते हुए नजर आएंगे ।
