इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुरुवार को हुए एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की शानदार जीत हुई है. 22 साल के आयुष बदोनी ने अपनी टीम को छक्का मारकर मैच जिताया. इस शानदार मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से मात दी.
आपको बता दें कि दिल्ली ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रनों का स्कोर बनाया था. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पृथ्वी शॉ ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. जवाब में लखनऊ की ओर से क्विंटन डि कॉक ने 80 रनों की दमदार पारी खेली.
लखनऊ सुपर जायंट्स की ये चौथे मैच में तीसरी जीत है, अब वह प्वाइंट टेबल में नंबर-2 पर पहुंच गई है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीन में से दो मैच गंवा चुकी है. दिल्ली प्वाइंट टेबल में सातवें नंबर पर है.
