उधम सिंह नगर पुलिस में ट्रांसफर, तीन निरीक्षकों के तबादले, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

ssp अजय गणपति ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. ssp ने तीन निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए हैं. आदेश के तहत शंकर सिंह बिष्ट को नानकमत्ता कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. संजय पाठक को अधीक्षक कार्यालय और प्रकाश सिंह दानू को पुलिस लाइन भेजा गया है.

जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक नापु शंकर सिंह बिष्ट वर्तमान में पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात थे. उन्हें स्थानांतरित करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है. शंकर सिंह बिष्ट अब नानकमत्ता कोतवाली की पुलिस व्यवस्था और संबंधित कार्यों का संचालन करेंगे. वहीं निरीक्षक नापु संजय पाठक इससे पहले प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के पद पर तैनात थे. उनका स्थानांतरण करते हुए उन्हें वपु अधीक्षक कार्यालय ऊधम सिंह नगर में नियुक्त किया गया है. आदेश के बाद उन्हें नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

इसके अलावा निरीक्षक नापु प्रकाश सिंह दानू, जो वर्तमान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के पद पर तैनात थे, का भी स्थानांतरण किया गया है. उन्हें प्रभारी निरीक्षक के पद से हटाकर पुलिस लाइन रुद्रपुर भेजा गया है. एसएसपी अजय गणपति की ओर से किए गए इस फेरबदल के बाद तीनों निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव हुआ है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे. संबंधित अधिकारियों को बिना विलंब नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *