भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले झटका लगा है। टीम के चार खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसमें अनुभवी ओपनर शिखर धवन के साथ मिडिल आर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का भी नाम है। चयनकर्ताओं ने मयंक अग्रवाल को वनडे टीम में शामिल किया है। पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा का मानना है कि पृथ्वी शा को मौका दिया जाना चाहिए था।
“पृथ्वी शा को इस टीम के साथ जोड़ा जाना चाहिए था। वह बहुत ही कमाल के बल्लेबाज है और लिमिटेड ओवर फार्मेट के लिए बिल्कुल आदर्श खिलाड़ी। मुझे लगता है कि उनको फिर भी बैक अप के तौर पर ही सही लेकिन टीम के साथ जोड़ा जाना चाहिए खासकर तब जब इस तरह से कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या सामने आ रही है। वैसे मयंक अग्रवाल भी काफी अच्छी फार्म में चल रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत में शतक बनाया था।”
