केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार आ रही है, यह तय है, बावजूद हमें चुनाव को किसी भी सूरत में हल्के में नहीं लेना। बूथ लेबल पर हर घर और हर मतदाता से संपर्क करना है। तभी हम अबकी बार 60 पार के नारे को साकार कर पाएंगे।
मंगलवार को उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने जिले की विधनसभाओं की चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक ली। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को जीत के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव का समर शुरू हो चुका है, जो हम सबके लिए परीक्षा की घड़ी है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर स्वस्थ रणनीति बनाकर कार्य करने की जरूरत है।
