देहरादून: एसडीसी फाउंडेशन ने राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ‘उत्तराखंड अर्बन एजेंडा-2022‘ के तहत अपनी पांचवीं और आखिरी फैक्टशीट जारी की है। जनाग्रह के साथ मिलकर तैयार की गई इस फैक्टशीट में शहरों के विकास के लिए बनाई जाने वाले कानूनों पर फोकस किया गया है। एसडीसी फाउंडेशन इससे पहले गार्बेज फ्री सिटीज, सफाई मित्र सुरक्षा, ईज ऑफ लिविंग, म्यूनिसिपल इंडेक्स, सिटी क्लाइमेट चेंज, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्किंग और ट्रैफिक जैसे शहरी मुद्दों पर चार फैक्टशीट जारी कर चुका है।
