इंदौर से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. दिग्विजय ने कहा कि जो लोग बताते हैं कि हिंदू धर्म खतरे में है. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सभी हिंदू है. इन सबके रहते हुए कोई खतरा है तो भूल किस स्तर पर है? हिंदुत्व खतरे में हो सकता है लेकिन हिंदू धर्म ना कभी खतरे में था, ना कभी रहेगा और ना कभी है.
