मानदेय में सिर्फ पांच हजार की वृद्धि से आक्रोशित पांच डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्र गुरुवार सुबह अचानक सीएम आवास पहुंच गए। उन्होनें बुधवार को ही सीएम आवास में जाकर आत्मदाह की धमकी दी थी। जिस कारण उनके वहां पहुंचने से पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया और उन्हें वहीं पकड़ लिया। जिससे गुस्साए शिक्षा मित्रों ने सीएम आवास के बाहर ही जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों के साथ हाथापायी तक की। बाद में पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। देर शाम तक उनके खिलाफ मुकमदे की तैयारी थी।
