ग्राफिक एरा के दोनों विश्वविद्यालयों में कोरोना से बचाव के लिए गुरुवार से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड में कोरोना के केस बढ़ने के मद्देनजर एहतियाती तौर पर यह कदम उठाया गया है।
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष प्रोससर कमल घनशाला ने कहा कि जिस तरह कोरोना के संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं उन्हें देखते हुए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए ऑफलाइन कक्षाएं बंद करना आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि छात्र- छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
