लड़की की रॉन्ग कॉल से शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे रुपये

लड़की की रॉन्ग कॉल से शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे रुपये

युवक को अज्ञात नंबर पर बात करना भारी पड़ गया। बातचीत के दौरान वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो बनाकर युवक से पचास हजार की रकम मांगी है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। रुड़की में काफी समय से सैन्यकर्मियों और अन्य लोगों को वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग करने का सिलसिला चल रहा है।

शहर की दोनों कोतवालियों में कई ऐसे मामले आ चुके हैं। जो ब्लैकमेलिंग से जुड़े हैं। शनिवार को गंगनहर में कोतवाली में एक युवक पहुंचा। उसने बताया कि पिछले सप्ताह अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। बातचीत के दौरान एक युवती बोली और कहा कि रॉन्ग नंबर लग गया है।

उसके बाद युवती ने दोस्ती का प्रस्ताव रखा और बातचीत कर वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल किया। वीडियो डिलीट करने के नाम पर अब पचास हजार रुपये की डिमांड की गई। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने कहना है कि अज्ञात नंबर पर वीडियो कॉल करने से बचे। शिकायत पर जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *