चूहा बतायेगा, कौन सी गैस का हुआ था रिसाव? SDM सहित कई लोग अस्पताल में हुए थे भर्ती

चूहा बतायेगा, कौन सी गैस का हुआ था रिसाव? SDM सहित कई लोग अस्पताल में हुए थे भर्ती

ट्रांजिट कैंप के आजादनगर क्षेत्र में गैस रिसाव मामले में शुरुआती जांच में क्लोरीन रिसाव की आशंका जतायी जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुयी है। अब गैस की सही जानकारी के लिये मौके से मृत मिले चूहों को जांच के लिये भेजा गया है। 29 अगस्त की सुबह आजादनगर क्षेत्र में एक जहरीली गैस का रिसाव हुआ था।

सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत और बचाव कार्य किया। गैस रिसाव की चपेट में आये 47 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। जांच में पता चला कि क्षेत्र में कबाड़ी बबलू कश्यप के गोदाम में रखे सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ था। पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में बबलू ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले जे ब्लॉक आजादनगर में पानी की टंकी पर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले सुरेंद्र और वीरपाल से सिलेंडर खरीदा था। जहरीली गैस की चपेट में आने से कबाड़ी के गोदाम के बाहर कुछ चूहे भी मरे पड़े थे। पुलिस शुरुआत में क्लोरीन गैस का रिसाव होने का अंदेशा लगा रही थी।

लेकिन इसकी पूरी तरह से पुष्टि करने के लिए अब पुलिस मौके पर चूहे का भी पोस्टमार्टम करा रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि इसके लिए पशु चिकित्सकों की मदद से मृत चूहे को सील कर जांच के लिए आईवीआरआई सेंट्रल लैब बरेली भेजा गया है। बताया कि आईवीआरआई से मिलने वाली जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

लेंडर बेचने वाले की संपत्ति कुर्क होगी

रुद्रपुर। पुलिस ने बबलू को सिलेंडर बेचने वाले सुरेंद्र और वीरपाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। अभी तक पुलिस बबलू कबाड़ी के साथ ही सुरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस ने सुरेंद्र और वीरपाल के खिलाफ चोरी की धारा में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि अगर जल्द ही वीरपाल गिरफ्तार नहीं होता है तो उसकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की जायेगी।

 

पुलिस ने जल निगम को नोटिस भेजा

रुद्रपुर। आजादनगर गैस रिसाव कांड में पुलिस अब तक यह जानकारी नहीं जुटा पायी है कि जिस सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ था। वह सिलेंडर जल संस्थान का था या जल निगम का। हालांकि, पुलिस ने दोनों विभागों के अधिकारियों से पूछताछ की लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया। अब पुलिस ने जल संस्थान को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। एसपी सिटी ने बताया कि इसके बाद जल निगम को भी नोटिस भेजा जायेगा।

सितारगंज में किसान के साथ मारपीट

सितारगंज। धान के खते में पानी लगा रहे किसान के साथ मारपीट की गयी। चन्दन कुमार निवासी ग्राम गोठा के अनुसार वह अपने धान के खेत पानी लगा था तभी गांव के ही राजेन्द्र कुमार व यशपाल निवासी मलपुरी ने गाली गलौज करते हुए अपने साथ लाये 4-5 युवकों ने मारपीट की। ये लोग लाठी डंडे व हॉकी लेकर आये थे। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गये हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *