मैं 100 बार माफी मांगने को तैयार-हरक

मैं 100 बार माफी मांगने को तैयार-हरक

भाजपा से निष्कासित होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के तेवर भी नरम होते दिख रहे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत की माफी मांगने की शर्त को स्वीकार करते हुए हरक सिंह रावत ने कहा कि वह 100 बार माफी मांगने को तैयार हैं। हरीश को बड़ा भाई कहते हुए हरक सिंह रावत कहते हैं कि उन्हें कांग्रेस और हरीश की सभी शर्तें मंजूर हैं।

उत्तराखंड के विकास के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। अगर उनक माफी मांगने पर उनके बड़े भाई हरीश उन्हें माफ कर देते हैं तो यह बहुत ही अच्छी बात होगी। ‘मैंने आज ( मंगलवार) को कांग्रेस हाईकमान से बात की है। उनके कांग्रेस के दोबारा ज्वाइन करने पर उन्हें जल्द ही बताया जाएगा। कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर ही मैं आगे की कोई रणनीति या कोई निर्णय ले पाऊंगा।’ हरक सिंह रावत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *