जिसके लिए भाजपा से कर ली लड़ाई, जानिए कौन हैं हरक की बहू अनुकृति गुसाईं

जिसके लिए भाजपा से कर ली लड़ाई, जानिए कौन हैं हरक की बहू अनुकृति गुसाईं

हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं उत्तराखंड की लैंसडाउन सीट से दावा ठोक रही हैं। टिकट भले ही कंफर्म नहीं है, लेकिन वह लैंसडाइन की जनता का विश्वास और आशीर्वाद अपने साथ बता रही हैं। उनका कहना है कि वे जिस भी दल से चुनाव लड़ेंगी, प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी और विधानसभा सीट का नाम रोशन करेंगी। उनकी इस बात पर भले ही भाजपा ने भरोसा न जताया हो पर ससुर हरक ने भरोषा जताया और भाजपा से दो दो हाथ करने को उतर गए अंजाम यह हुआ की भाजपा ने हरक को पार्टी से बहार का रास्ता दिखा दिया।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अनुकृति गुसाईं हैं कौन, जिनके लिए हरक सिंह रावत ने अपने राजनैतिक सफर को भी खतरे में दाल दिया

मॉडल व टीवी प्रजेंटर हैं अनुकृति

अनुकृति गुसाईं एक मॉडल और टीवी प्रजेंटर हैं। उनका जन्म 25 मार्च 1994 को हुआ। वर्ष 2013 में उन्होंने मिस इंडिया दिल्ली का खिताब जीता था और मिस इंडिया प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रही थीं। वर्ष 2013 में वे ब्राइड ऑफ द वर्ल्ड इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2014 में मिस इंडिया पैसिफिक वर्ल्ड और वर्ष 2017 में मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वे महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्ष भी हैं।
हरक सिंह रावत का चुनाव प्रचार संभालती रही थीं।

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और दीप्ति रावत के बेटे तुषित रावत के साथ अनुकृति की शादी हुई थी। वर्ष 2018 में शादी से पहले से ही रावत और गुसाईं परिवार के बीच पारीवारिक रिश्ता था। अनुकृति लैंसडाउन में हरक सिंह रावत का चुनाव प्रचार संभालती रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *