डोईवाला से मैदान में नहीं उतरेंगे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र, कहा- इस बार चुनाव लड़ाना है

डोईवाला से मैदान में नहीं उतरेंगे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र, कहा- इस बार चुनाव लड़ाना है

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि वह इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच यह संकेत दिए हैं। जिसके बाद यह संभावना जताई जा रही है कि वह डोईवाला विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

डोईवाला से भाजपा का प्रत्याशी अब कौन होगा
बुधवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि इस बार उन्हें चुनाव लड़ाना है। पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे रही है। पार्टी सूत्र संकेत दे रहे हैं कि उन्हें भाजपा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

वहीं उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर जताई चुनाव न लड़ने की इच्छा भी जताई है। अब इसके बाद डोईवाला से भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर संस्पेंस बन गया है।

वहीं इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सिद्धपीठ कुंजापुरी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली, कोरोना महामारी से निजात दिलाने और प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने का आशीर्वाद लिया।

मंगलवार को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा और नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत सिद्धपीठ कुंजापुरी मंदिर पहुंचे थे। बाद में उन्होंने बडेडा गांव जाकर ग्रामीणों से विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। कहा कि कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए लोग लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *