आईटीबीपी के 35 जवान सहित कोरोना के 4402 पॉजिटिव, छह संक्रमितों की मौत

आईटीबीपी के 35 जवान सहित कोरोना के 4402 पॉजिटिव, छह संक्रमितों की मौत

उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 4402 नए मरीज मिले और छह संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 82 हजार को पार कर गई है। जबकि एक्टिव मरीज 22962 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को देहरादून में सर्वाधिक 1678 नए मरीज मिले। विधानसभा चुनाव ड्यूटी में पिछले तीन दिन पूर्व बागेश्वर में आए आइटीबीपी के 35 जवान संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा अल्मोड़ा में 225, बागेश्वर में 148, चमोली में 73, चम्पावत में 75, हरिद्वार में 694, नैनीताल में 592, पौड़ी में 238, पिथौरागढ़ में 123, रुद्रप्रयाग में 16, टिहरी में 126, यूएस नगर में 376 और उत्तरकाशी में 38 नए मरीज मिले हैं। राज्य भर में बुधवार को छह संक्रमितों की मौत हुई। इससे मरने वालों का आंकड़ा 7456 हो गया है। बुधवार को भी देहरादून में पांच जबकि हरिद्वार के एक मरीज की मौत हुई है।

पिछले दो दिनों से राज्य में लगातार छह छह मरीजों की मौत हो गई है। बुधवार को राज्य की विभिन्न लैब से 37 हजार के करीब सैंपल की रिपोर्ट आई और 33 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 11.85 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 90 प्रतिशत से नीचे आ गई है। कोरोना संक्रमण के बाद 1956 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 22962 हो गई है।

35 आईटीबीपी जवान कोरोना संक्रमित
विधानसभा चुनाव ड्यूटी में पिछले तीन दिन पूर्व बागेश्वर में आए आइटीबीपी के 35 जवान संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा गरुड़ क्षेत्र के वज्यूला में तैनात एक शिक्षिका भी पॉजिटिव है। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें आइसोलेट कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आइटीबीपी के जवान तीन दिन पूर्व आए थे। उनकी कोरोना जांच कराई गई। जिसमें 35 जवान संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। उनके भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई है।

दिल्ली-यूपी के 111 पर्यटक उत्तराखंड में मिले कोविड पॉजिटिव
तीर्थनगरी ऋषिकेश क्षेत्र में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है। बुधवार को लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती में दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के 111 पर्यटक सहित 194 कोविड पॉजिटिव मिले हैं। समेत कोरोना के 194 नए मामले आए हैं। पॉजिटिव आए स्थानीय लोगों को दवा किट देकर होमआइसोलेट कर दिया है। मुनिकीरेती कोविड नोडल अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कि तपोवन चेकपोस्ट में हुए एंटीजन रैपिड टेस्ट में 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सभी लोकल हैं।

यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला घूमने आए 111 पर्यटकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सभी दिल्ली,यूपी, हरियाणा के रहने वाले हैं। इसके अलावा 110 स्थानीय लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, ऋषिकेश सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि अस्पताल में 278 लोगों ने कोरोना जांच कराई थी, जिसमें 56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसमें ऋषिकेश शहर के 20 लोग शामिल हैं। सभी को कोविड किट देकर होमआउसोलेट कर दिया गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *