छात्राओं से संबंध बनाकर प्रोफेसर ने दिए अच्छे नंबर, ऐसे हुआ खुलासा

छात्राओं से संबंध बनाकर प्रोफेसर ने दिए अच्छे नंबर, ऐसे हुआ खुलासा

टीचर और छात्र के बीच का संबंध मिसाल वाला होता है लेकिन दुनियाभर से कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जब इन संबंधों को शर्मसार होना पड़ता है। इन दिनों एक ऐसा ही मामला चर्चा में है जब एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को इसलिए जेल भेजा गया क्योंकि उसने अपनी ही छात्राओं से संबंध बनाए थे। इतना ही नहीं प्रोफेसर ने संबंध इसलिए बनाए क्योंकि इसके एवज में उसने परीक्षा में उन सबको अच्छे नंबर दे दिए।

दरअसल, यह घटना अफ्रीकी देश मोरक्को से सामने आई है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में इस प्रोफेसर को इस मामले में जेल भेजा गया है। इस पूरे मामले का खुलासा भी आश्चर्यजनक तरीके से हुआ है। यह मामला मोरक्को की हसन यूनिवर्सिटी का है, यह तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर छात्रों और प्रोफेसर के बीच हुई चैट लीक हो गई थी। जैसे ही यह लीक हुआ हड़कंप मच गया।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने चैट को सार्वजनिक कर दिया था। धीरे-धीरे यह मामला फैलता गया और यह चैट लीक विश्वविद्यालय प्रशासन तक भी पहुंच गई। प्रशासन ने तय किया कि प्रोफेसर के ऊपर कार्रवाई की जाएगी और उन पर मुकदमा दर्ज किया गया। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इधर यह इतना बड़ा मामला बन गया था कि लोग सड़कों पर उतर गए।

इसी बीच कुछ अन्य छात्राओं ने भी यही आरोप लगाए तो उसी यूनिवर्सिटी के अन्य प्रोफेसर्स के नाम भी सामने आ गए। कुल पांच प्रोफेसर के ऊपर आरोप लगाए गए और पांचों के ऊपर मुकदमे दर्ज किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से एक प्रोफेसर को अभद्र व्यवहार, यौन उत्पीड़न और हिंसा का दोषी ठहराया गया, इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि इस केस में अभी 4 और प्रोफेसर्स को अदालत में पेश होना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *