अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के साथ ऐसे बिताया वक्त, लिखा- ‘मिट्टी की खुशबू, गाय को चारा देना, एक अलग ही खुशी है…’

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के साथ ऐसे बिताया वक्त, लिखा- ‘मिट्टी की खुशबू, गाय को चारा देना, एक अलग ही खुशी है…’

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक ओर जहां अपनी बैक टू बैक फिल्मों से फैन्स कि दिलों पर राज करते हैं तो वहीं वो अपने बिजी शेड्यूल से परिवार के लिए भी हमेशा वक्त निकालते हैं। अक्षय कुमार अक्सर अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से विक्त निकालकर परिवार को वक्त देते हैं और घूमने निकल जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर अक्षय कुमार ने परिवार के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अक्षय कुमार हाल ही में रणथंभौर नेशनल पार्क (Ranthambore National Park) पहुंचे, जिसका एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

नितारा के साथ नजर आए अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो रणथंभौर नेशनल पार्क का है, जहां वे बेटी नितारा के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षय कुमार बेटी के साथ गाय को चारा खिलाते दिख रहे हैं। वीडियो में अक्षय कुमार की बेटी नितारा थोड़ी सी डरती दिखती हैं तो वहीं खिलाड़ी बेटी को साहस देते दिखते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म सूर्यवंशी का गाना ‘मेरे यारा’ बज रहा है।

मिट्टी की ख़ुशबू, गाय को चारा देना…
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है। अक्षय ने लिखा, ‘मिट्टी की ख़ुशबू, गाय को चारा देना, पेड़ों की ठंडी हवाएं। एक अलग ही ख़ुशी है, अपने बच्चे को यह सब महसूस करवाने में। अब बस कल उसे जंगल में टाइगर भी दिख जाए तो सोने पे सुहागा। बेहद खूबसूरत रणथंभौर नेशनल पार्क में वक्त बिताया। ऐसी बेहतरीन जगहों के लिए ईश्वर का हर दिन शुक्रिया।’

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक साल में एक से अधिक फिल्मों का तोहफा फैन्स को देते हैं। एक ओर जहां अक्षय की फिल्में रिलीज होती रहती हैं तो वहीं दूसरी ओर वो बैक टू बैक शूट भी करते रहते हैं। बात अक्षय की अपकमिंग फिल्मों की करें तो लिस्ट में गोरखा, ओएमजी 2, सेल्फी, रक्षा बंधन, मिशन सिंड्रेला, बच्चन पांडे, पृथ्वीराज और राम सेतु शुमार हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *