Uttarakhand: बेरोजगारों को झटका, भर्ती निकलने से ठीक पहले समूह-ग के 463 पदों का अधियाचन विभाग ने लिया वापस

Uttarakhand: बेरोजगारों को झटका, भर्ती निकलने से ठीक पहले समूह-ग के 463 पदों का अधियाचन विभाग ने लिया वापस

सरकार की ओर से चलाए जा रहे समूह-ग भर्तियों के अभियान के बीच बेरोजगारों के लिए दुखद खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को जो भर्ती 15 जनवरी के आसपास निकालनी थी, उसका अधियाचन ही विभागों ने वापस ले लिया है। विभागों का तर्क है कि उनकी सेवा नियमावली में संशोधन हो रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद राज्य लोक सेवा आयोग समूह-ग की भर्तियों के लिए विशेष कैलेंडर जारी करके अभियान चला रहा है। इसके तहत आयोग पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा करा चुका है। पटवारी-लेखपाल भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक, बंदी रक्षक व कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्तियां निकाल चुका है।

आयोग के कैलेंडर के हिसाब से जनवरी के दूसरे सप्ताह में कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग में चारा सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा, शाखा वर्ग-2, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करना था। इससे ठीक पहले उद्यान व अन्य विभागों ने अपने अधियाचन वापस मंगा लिए हैं। लिहाजा, फिलहाल यह भर्ती नहीं होगी। अधियाचन वापस मंगाने के पीछे विभागों ने तर्क दिया है कि उनकी सेवा नियमावली में संशोधन हो रहा है। संशोधन के बाद ही दोबारा आयोग को अधियाचन भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *