UPPSC PCS Result 2022: फाइनल रिजल्ट जारी, उत्तराखंड की बेटी आकांक्षा गुप्ता ने टॉप 10 में बनाई जगह

UPPSC PCS Result 2022: फाइनल रिजल्ट जारी, उत्तराखंड की बेटी आकांक्षा गुप्ता ने टॉप 10 में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस 2022 का अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार देर शाम घोषित कर दिया। इसमें उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता ने भी टॉप 10 में जगह बनाई। आकांक्षा चौथे स्थान पर रहीं। 383 पदों के लिए हुई परीक्षा में 364 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।

बता दें कि सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2022 में बेटियों ने परचम लहराया है। आयोग की ओर से जारी किए गए अंतिम चयन परिणाम में आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया। लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय को दूसरा और बुलंदशहर की नम्रता सिंह को तीसरा स्थान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *