UKSSSC Paper Leak: भर्ती घपले में सचिवालय का एक और कर्मचारी गिरफ्तार, एसटीएफ ने अपर निजी सचिव काे पहुंचाया जेल

UKSSSC Paper Leak: भर्ती घपले में सचिवालय का एक और कर्मचारी गिरफ्तार, एसटीएफ ने अपर निजी सचिव काे पहुंचाया जेल

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में घपले में एसटीएफ ने सचिवालय के एक और कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने दो युवाओं को पेपर बेचा था। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सचिवालय में न्याय विभाग में कार्यरत अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी जसपुर यूएसनगर को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व में गिरफ्तार यूएसनगर के कोर्ट कर्मचारी मनोज जोशी और सचिवालय के अपर निजी सचिव गौरव चौहान और उसके चचेरे भाई तुषार चौहान से पूछताछ में पता चला कि इस मामले में सूर्य प्रताप भी शामिल है। एसटीएफ के अनुसार, आरोपी ने पिछले साल ही सचिवालय में नौकरी शुरू की थी। इससे पहले, बीते बुधवार को गिरफ्तार सचिवालय के अपर निजी सचिव गौरव चौहान को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *