UKSSSC के बाद वन दरोगा भर्ती परीक्षा में भी STF का एक्शन, नकल करने पर दो अभ्यर्थी गिरफ्तार

UKSSSC के बाद वन दरोगा भर्ती परीक्षा में भी STF का एक्शन, नकल करने पर दो अभ्यर्थी गिरफ्तार

वन दरोगा भर्ती परीक्षा में भी स्पेशल टास्क फोर्स ( STF) का एक्शन देखने को मिला। परीक्षा में नकल करने के आरोप पर दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर थाना देहरादून पर वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा को लेकर 04 सितंबर 22 को मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जिसकी परतें भी एसटीएफ ने खंगालनी शुरू कर दी है ।

इससे पहले यूकेएसएसएससी (UKSSSC) पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। STF द्वारा ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए गए अभ्यर्थियों से पूछताछ करनी शुरू कर दी गई थी। अभ्यर्थियों से प्रारंभिक पूछताछ से स्पष्ट हो गया है कि इस भर्ती परीक्षा के दौरान सुनियोजित तरीके से एक गिरोह द्वारा इस परीक्षा में अनुचित साधनों से अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल कराई गई है।

प्रशांत कुमार पुत्र बाबूराम उम्र 28 निवासी ग्राम खानपुर, हरिद्वार और रविंद्र सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह उम्र 27 निवासी वार्ड नं 11, लक्सरी, थाना लक्सर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी एसटीएफ ने बताया कि जांच जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *