उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल और संयुक्त कनिष्ठ अभियंता (जेई) भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। ये अभ्यर्थी अब आगामी भर्ती परीक्षाओं में शामिल नहीं होंगे। इसके लिए आयोग से अभ्यर्थियों को डिबार करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की जांच में अब तक पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा में 44 अभ्यर्थी नकल में संलिप्त पाए गए। जिनमें नितिन कुमार, चांद वीर, अजय कुमार, पार्थ चौधरी, शाहरूख, विपिन कुमार, मनोज वर्मा, विशाल कुमार, डेविट कुमार, अर्जुन कुमार, राजकुमार, अजय कुमार सिंह, आदित्य परमार, चंद्रशेखर, दीपक कुमार, सौरभ सैनी, कमलेश जोशी, विनीत कुमार, अंकित कुमार, अंकुश कुमार सिंह, शोभित कुमार, दीपक कुमार, राहुल सैनी, दीपक कश्यप, शिवम कुमार, सूरज लोधी, जॉनी सिंह, पौंटू, अजय कुमार, पंकज कुमार, नीरज कुमार, नितेश कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, सचिन कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार, केएम डिंपल, मीनू, अनुराधा, निशा, विक्की कुमार, मनीष, प्रमोद कुमार शामिल हैं।
