Shocking Case In Roorkee : शरीर पर मुर्गे का खून लगाकर थाने पंहुचा युवक, वजय जानकर पुलिस हुई हैरान

Shocking Case In Roorkee : शरीर पर मुर्गे का खून लगाकर थाने पंहुचा युवक, वजय जानकर पुलिस हुई हैरान

Shocking Case In Roorkee : रुड़की के भगवानपुर से एक हैरत अंगेज़ मामला सामने आया है जहां एक युवक ने ऐसी साजिश रची की पुलिस भी चक्कर खा गयी। दरअसल भगवानपुर में पुलिस स्टेशन पहुंचे एक युवक के सिर से खून निकल रहा था। उसके पूरे शरीर पर खून लगा था। थाने में वह पुलिस के सामने खुद पीड़ित बताकर कई कहानियां रचता रहा।
उसके शरीर पर खून देख कुछ समय के लिए पुलिस भी धोखा गई। शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो युवक ने सच उगला। पुरानी रंजिश में पड़ोसी युवक को फंसाने के लिए एक युवक सिर पर मुर्गे का खून लगाकर थाने पहुंचा था। खुद को पीड़ित साबित करने के लिए वह पुलिस के सामने कहानी बनाता रहा।

पुलिस ने युवक की पूरी बात सुनी, लेकिन शक होने पर सख्ती से पूछताछ करनी शुरू की। जिससे युवक का झूठ पकड़ में आने लगा। पुलिस ने युवक के सिर से कपड़ा हटाया तो कोई घाव नहीं मिला। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। झूठा आरोप लगाने पर पुलिस ने युवक को जमकर फटकार लगाई। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि झूठी सूचना देने पर रिहान निवासी शाहपुर का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *