Roorkee: जमीनी रंजिश में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद, परिवारों में जमकर चले लाठी-डंडे

Roorkee: जमीनी रंजिश में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद, परिवारों में जमकर चले लाठी-डंडे

रुड़की में जमीनी रंजिश के चलते दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के परिवारों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। पुरुषों के विवाद में महिलाएं भी कूद गईं और उनमें भी जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच कई लोगों को चोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव निवासी दो भाइयों में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते कुछ दिन पहले दोनों के बीच मारपीट तक हो गई। इस दौरान दोनों परिवारों की महिलाएं और पुरुष दोनों के बीच लाठियां चल गई। मामला 13 फरवरी का बताया जा रहा है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद मामले ने कार्यवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *