President election Update: राष्ट्ररति पद के चुनाव 18 जुलाई को होने हैं. इस से पहले अलग-अलह चेहरों पर कयास लगाए दा रहे थे. लोग एनडीए की तरफ से खड़े होने वाले कैंडिडेट को लेकर कई आंकलन लगा रहे थे. अब इस मामले से पर्दा उठ गया है. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऐलान किया है कि NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है.
कौन हैं द्रोपदी मुर्मू?
आपको बता दें द्रोपदी मुर्मू आदिवासी चेहरा हैं. गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आदिवासी समुदाय पर भाजपा का फोकस है. अभी तक देश में कोई आदिवासी राष्ट्रपति नहीं रहा. इस लिहाज से मुर्मू आदिवासी और महिला, दोनों वर्ग में फिट बैठती हैं.
आदिवासी जिले में जन्मी हैं मुर्मू
ओडिशा के आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में जन्मी द्रौपदी मुर्मू झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त कर चुकी हैं. वह झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल के रूप में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं. द्रोपदी 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड के राज्यपाल पद पर रहीं हैं. वह झारखंड की नौवीं राज्यपाल रहीं. मुर्मू को उनके बेहतर फैसलों को लेकर उन्हें जाना जाता है.
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि यह वरीयता पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को दी गई है. हम आने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में उनके नाम का ऐलान करते हैं.
