Nainital: रामनगर में हाईवे पर विक्षिप्त को बाघ ने बनाया निवाला, खोजबीन के दौरान जंगल में मिले कपड़े

Nainital: रामनगर में हाईवे पर विक्षिप्त को बाघ ने बनाया निवाला, खोजबीन के दौरान जंगल में मिले कपड़े

नैनीताल के रामनगर में हाईवे पर सोमवार रात बाघ ने एक विक्षिप्त को शिकार बना लिया। रात से ही वन कर्मियों की टीम विक्षिप्त की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, धनगढ़ी नाले से मोहन की ओर कुछ दूरी पर सोमवार की रात 7:30 बजे के आस पास एक बाघ ने सड़क किनारे एक विक्षिप्त युवक पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबाकर जंगल की तरफ ले गया।

इसकी जानकारी राहगीरों ने वन कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम रात में विक्षिप्त की तलाश में जुट गई, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण देर रात अभियान को रोक दिया। वहीं, आज सुबह से ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदुली रेंज, रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के वन कर्मियों के साथ जंगल में सघन अभियान चलाया जा रहा है। रेंजर बिंदर पाल ने बताया कि तलाशी के दौरान विक्षिप्त के कपड़े मिल चुके हैं, लेकिन अभी उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। फिलहाल तलाश जारी है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *