Covid-19: कोरोना केसों की रफ्तार जारी, आज मिले 288 पॉजिटिव-1 की मौत

Covid-19: कोरोना केसों की रफ्तार जारी, आज मिले 288 पॉजिटिव-1 की मौत

उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 288 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। राज्य के अस्पतालों व होम आईसोलेशन में रह रहे 225 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1553 हो गई है। राज्य में संक्रमण की दर 16. 44 प्रतिशत हो गई है।

शनिवार को देहरादून जिले में 146, अल्मोड़ा में 10,बागेश्वर में एक, चमोली में तीन, हरिद्वार में 24, नैनीताल में 45, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग में 16, टिहरी में 10, यूएस नगर में 19 नए मरीज मिले हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से 2419 सैंपल जांच के लिए गए जबकि 1464 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आई।

एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक मरीज की शनिवार को मौत हो गई। जिसके बाद अब राज्य में कुल मरने वालों का आंकड़ा 290 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमा की दर 16. 44 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 94 प्रतिशत चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *