Chardham Yatra : दून से केदारनाथ के लिए सीधी हेली सेवा की मिल सकती है सौगात, धाम में इस बार होगी ऐसी व्यवस्था

Chardham Yatra : दून से केदारनाथ के लिए सीधी हेली सेवा की मिल सकती है सौगात, धाम में इस बार होगी ऐसी व्यवस्था

चारों धामों की धारण क्षमता के हिसाब से श्रद्धालुओं को वहां दर्शन पर जाने की अनुमति दी जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने बताया कि केदारनाथ के लिए देहरादून से भी हेली सेवा शुरू करने पर विचार हो रहा है। श्रद्धालुओं के लिए टोकन व्यवस्था लागू होगी,श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धामों में टोकन व्यवस्था लागू होगी। दर्शन की बारी आएगी तो वे उससे कुछ समय पहले वहां पहुंच जाएंगे। इससे धामों में भीड़ कम होगी और वहां व्यापारिक गतिविधियों को मदद मिलेगी। लोग खाली समय में खरीदारी कर सकेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *