उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. अबतक के नतीजों में बीजेपी एक बार फिर यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाती दिख रही है. जबकि पंजाब में AAP की सरकार बन रही है
पंजाब में आम आदमी पार्टी का तूफान चला है, जहां पार्टी 90 सीटों तक पहुंच रही है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी ऐसी पार्टी बन रही है, जो लगातार दूसरी बार बहुमत के दम पर सत्ती में आ रही है. उत्तराखंड, गोवा में भी बीजेपी सरकार को रिपीट कर रही है.
