चंडीगढ़- भाभी जी घर पर है (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) सीरियल की अंगूरी भाभी ने अपने किरदार से लोगों के दिलों में ऐसा राज किया कि आज तक लोग उन्हें भूला नहीं पाएं हैं.अंगूरी भाभी का किरदार को शिल्पा शिंदे ने निभाया था.
शिल्पा ने इस किरदार के चलते घर-घर में अपनी खास जगह बना ली थी. शो में दिखने वाली संस्कारी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने कुछ दिन पहले रिलीज हुई वेब सीरीज में ऐसे-ऐसे सीन दिए कि लोगों की आंखें ही खुली रह गईं.
पौरुषपुर’ नाम की वेब सीरीज में शिल्पा ने बेहद ही बोल्ड सीन दिए. भाभी जी घर पर है कि अंगूरी भाभी इसमें बिल्कुल अलग नजर आईं, संस्कारी भाभी के हॉट लूक को देख सभी दंग रह गए.
ये सीन इतने ज्यादा बोल्ड थे कि शिल्पा शिंदे के अंगूरी भाभी किरदार उसके सामने एकदम फीका पड़ गया था. ‘पौरुषपुर’ (Paurashpur) में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने रानी मीराबती का रोल निभाया था। जिसमें वो राजा का ख्याल रखने के लिए नई-नई रानियां लेकर आती हैं. एक्ट्रेस ने सीरिज़ मे इस कदर बोल्ड सीन दिए है कि लोगों को अपनी आंखों पर यकिन नहीं हो पा रहा है.
बता दें कि शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ना केवल अंगूरी भाभी का रोल निभाकर चर्चा में रहीं बल्कि ‘बिग बॉस 11’ में रहकर भी खूब सुर्खियों में रही. अंगूरी भाभी का किरदार छोड़ने वाला किस्सा भी खूब उछला. हालांकि इन सभी चीजों के बावजूद शिल्पा शिंदे ‘बिग बॉस 11’ का खिताब जीतने में कामयाब रहीं.
