Hindustan Hindi News
ई-पेपरOffer
डाउनलोड ऍप
होम चुनाव 2022 फोटो वीडियो देश राज्य मनोरंजन करियर क्रिकेट विदेश धर्म बिजनेस गैजेट्स ऑटो लाइफस्टाइल
हिंदी न्यूज़
क्रिकेट
भारतीय टीम में जगह पाने के लिए आपको कैसा खिलाड़ी होना चाहिए, एबी डिविलियर्स ने बताए गुण
भारतीय टीम में जगह पाने के लिए आपको कैसा खिलाड़ी होना चाहिए, एबी डिविलियर्स ने बताए गुण
लाइव हिंदुस्तान टीम , नई दिल्ली Vikash Gaur
Last Modified: Tue, 8 Feb 2022 10:04 PM
Livehindustan
दाएं हाथ के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने पहली बार 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को ज्वॉइन किया था और वे इसके बाद से टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थे। उनके रहते तीन बार आरसीबी ने फाइनल खेला है। हालांकि, टीम एक भी बार जीत नहीं सकी है, लेकिन एक दशक तक उन्होंने टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना जारी रखा। डिविलियर्स ने अब भारतीय टीम को लेकर कहा है कि इस टीम में जगह बनानी है तो आपको स्पेशल होना पड़ेगा।
आरसीबी के पॉडकास्ट में एबी डिविलियर्स ने कहा, “मेरे लिए आरसीबी परिवार है। मेरा मतलब है कि मेरे लिए 10-11 साल मेरे लिए जीवन बदलने वाले रहे हैं। किसी भी अन्य परिवार की तरह इसमें भी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। अच्छे रिश्ते होते हैं और फिर कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनमें खटास आ जाती है और यह सब मस्ती का हिस्सा है। मैं बिना पछतावे के पीछे मुड़कर देखता हूं। मैं आरसीबी में अपने करियर को अपने जीवन के सबसे शानदार सालों के रूप में देखता हूं। मुझे पिछले 15 वर्षों से आईपीएल क्रिकेट, भारतीय दर्शकों और चीजों को करने के भारतीय तरीके का अनुभव करने का सौभाग्य मिला है।”
वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर उन्होंने कहा, “जाहिर तौर पर भारत में बड़ा होना दिलचस्प रहा होगा। शायद मैं भारत के लिए कभी नहीं खेल पाता, कौन जानता है। भारतीय टीम में जगह बनाना मुश्किल है। आपको एक विशेष खिलाड़ी बनना होगा।” पूर्व स्टार क्रिकेटर आईपीएल 2021 के पहले चरण के दौरान अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे, जिसे देश में COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, यूएई में खेले गए दूसरे चरण में वह आउट ऑफ फॉर्म दिखे। एबी डिविलियर्स ने 15 मैचों में 313 रनों के साथ सीजन का समापन किया और टीम एलिमिनेट हो गई थी।
