भाजपा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को अपना दृष्टि पत्र जारी करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसका विमोचन करेंगे। दृष्टिपत्र में भाजपा विकास की योजनाओं पर फोकस कर सकती है। दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री सुभाष रोड स्थित एक होटल में भाजपा का दृष्टिपत्र जारी करेंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि गडकरी पूर्वाह्न 11 बजे जौलीग्रांट पहुंचेंगे। इसके बाद हैलीकाप्टर से सहस्रधारा हैलीपेड पर लैंड करने के बाद सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इस दौरान, सीएम पुष्कर धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ही भाजपा के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे। गडकरी इसके बाद रायवाला स्थित मिनी स्टेडियम में ऋषिकेश प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थन में जनसभा को भी संबोधित करेंगे
