माया उपाध्याय के गाए हरदा हमारा, आला दोबारा..गीत के बाद अब कैलाश खेर का गाया गीत शनिवार को जारी होगा। यह बात हरीश रावत ने खुद ही सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लिखा है कि एक के बाद गायक कलाकार उनके लिए बहुत ही प्रेरक गीत गा रहे हैं।
हम उनको धीरे-धीरे जारी भी कर रहे हैं। अब इस श्रृंखला में सूफ़ी गायक व केदार बाबा के भक्त कैलाश खेर ने भी उनके लिए कुछ लाइनें गुनगुनाई है, शनिवार को इंतजार करिये।
