हरिद्वार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बुधवार से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. गृह मंत्री शाह के दौरे के दौरान कोई चूक न हो, इसके लिए अधिकारी कसरत में जुट गए हैं. गृह मंत्री 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड के ऋषिकेश और हरिद्वार में रहेंगे, जिसके लिए हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की गई.
अधिकारियों ने वीवीआइपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मुस्तैदी और सावधानी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए. अधिकारियों ने जानकारी दी की विभिन्न जिलों से आए 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए जा रहे हैं.
