उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 2490 नए मरीज मिले और 10 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में तीसरी लहर में कुल मरीजों की संख्या 72 हजार 917 हो गई है। जबकि इस दौरान कुल 113 लोगों की मौत हुर्ह है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को अल्मोड़ा में 127, बागेश्वर में 93, चमोली में 118, चम्पावत में 20, देहरादून में 1005, हरिद्वार में 241, नैनीताल में 222, पौड़ी में 125, पिथौरागढ़ में 134, रुद्रप्रयाग में 186, टिहरी में 79, यूएस नगर में 108 और उत्तरकाशी में 32 नए मरीज मिले हैं।
शनिवार को देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में एक, हिमालयन हास्पिटल में तीन, मैक्स अस्पताल में एक, जबकि श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में चार संक्रमितों की मौत हो गई। इसके अलावा नैनीताल के विवेकानंद अस्पताल में एक संक्रमित की मौत हुई है। शनिवार को 28 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 28 हजार 600 के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
राज्य में कोरोना संक्रमण की दर शनिवार को 8.87 प्रतिशत रही जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 54.35 प्रतिशत रही है। राज्य भर से 2320 मरीजों को इलाज व होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 30985 हो गई है। शनिवार को राज्य में एक लाख से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए हैं।
