कर्नाटक के तुमकुरु जिले में में पिकअप ट्रक खरीदने शोरूम पहुंच किसान के चेहरे-मोहरे को देखकर सेल्समैन ने कथित रूप से अपमानित किया। कथित तौर पर सेल्समैन ने किसान से यहां तक कहा दिया कि उनकी पिकअप ट्रक खरीदने की औकात नहीं है। इसके बाद किसान ने जो किया उसे देखकर सेल्समैन भी हैरान रह गया। किसान ने आधे घंटे के भीतर 10 लाख रुपए कैश इकट्ठा कर लिया और गाड़ी की तत्काल डिलीवरी की मांग की।
किसान ने दावा किया, ‘मेरे कपड़ों और मेरे हाव-भाव को देखकर उन्हें लगा कि खरीदने क की मेरी औकात नहीं है… उनके एक फिल्ड अधिकारी (सेल्समैन) ने कहा कि तुम्हारे पास शायद 10 रूपये भी नहीं है, तुम क्या वहान खरीदोगे? उसने यह भी कहा कि वाहन खरीदने आने वाले लोग वैसे नहीं आते हैं, जैसे हम लोग गए थे।’
उन्होंने बताया, ‘अपमानित महसूस करने के बाद, मेरे एक चाचा ने सेल्समैन को चुनौती दी कि वे 10 लाख रुपए देने को तैयार है और क्या वह तत्काल वाहन की डिलीवरी कर सकता है। इसपर उसने (सेल्समैन) जवाब दिया कि अगर आधे घंटे में पूरी नकदी ले आएं तो वह तत्काल वाहन डिलीवर कर देगा।’
केमपेगौड़ा ने कहा कि जब उन्होंने आधे घंटे के भीतर 10 लाख रुपए लाकर सेल्समैन के आगे रख दिया, लेकिन वे ‘तत्काल पलट गए’ और कहा कि विभिन्न कारणों से वे फिलहाल वाहन की डिलीवरी नहीं कर सकते हैं। इस बात से नाराज किसान और उसके साथियों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और लिखित माफी मांगने या तत्काल वाहन डिलीवर करने की मांग की।
