गूगल मैप भी कमाल है, इसकी मदद से लोग बिना किसी मदद से अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं. यूं तो गूगल मैप (Google Map) लोगों के काफी काम आता है. लेकिन कुछ एक बार गूगल मैप ऐसी चीजों की वजह से सुर्खियां बटोर लेता है, जिनके बारे में इंसान सोचता तक नहीं. जैसे ही इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) साइट रेडिट (Reddit) पर एक शख्स द्वारा अपलोड एक तस्वीर चर्चा में है. इस फोटो को शख्स ने गूगल मैप्स के जरिये कैप्चर किया. यही फोटो जब लोगों ने देखी तो उनका सिर चकरा गया.
असल में गूगल मैप (Google map)की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उस तस्वीर में समुद्र के किनारे घूमती चप्पल नजर आई. इस वायरल फोटो (Viral Photo) को समुद्र किनारे दिखाया गया. लेकिन एक हैरत वाली बात ये है इस तस्वीर में इंसान नहीं, सिर्फ उसकी चप्पल और टांगें नजर आ रही है. इसे देख कर हर कोई हैरान रह गया. ऐसे में जिसने भी ये वायरल तस्वीर देखी वो भौचक्का रह गया. नतीजन ये वाकया सोशल मीडिया (Social Media) पर भी छा गया.
