नए साल में ओटीटी प्लेटफार्म भी एक नए सिरे से लोगों का मनोरंजन करने को तैयार है। अभी हाल ही में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा को रिलीज किया गया है और अब एक और बेव सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ आज नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। ‘ये काली काली आंखें’ बेव सीरीज के अभिनेता ताहिर राज भसीन ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी थी कि इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। अब इस बेव सीरीज को रिलीज कर दिया गया है। ‘ये काली काली आंखें’ में दर्शकों को रोमांस के साथ ही एक्शन भी देखने को मिलेगा। ये फिल्म लव एंगल के साथ ही क्राइम थ्रिलर बेस्ड है। बेव सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। तो आप भी इस वेब सीरीज को मिस मत कीजिएगा।
नेटफ्लिक्स पर आज रहे मनोरंजन के लिए तैयार-
ये काली काली आंखे को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। बेव सीरीज में ताहिर राज भसीन, श्वेता त्रिपाठी, आंचल सिंह, सौरभ शुक्ला, बृजेंद्र काला और अरुणोदय सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक्टर के तौर पर ‘ये काली काली आंखें’ ताहिर राज भसीन के करियर की शुरुआत है।
