हमारे देश में ऐसे कई युवा हैं जो अपने हुनर और कौशल के लिए जाने जाते हैं. तेलंगाना के एक युवा हथकरघा बुनकर ने ऐसा कारनाम कर दिखाया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर हर कोई दांतों तले अगुंलियां दबा रहा है. सिरसिला शहर के रहने वाले नल्ला विजय नाम का हथकरघा बुनकर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है. उसने ऐसी साड़ी बनाई है जिसे माचिस की डिब्बी में पैक किया जा सकता है. नल्ला विजय के इस कारनामे को देख हर कोई हैरान हो रहा है.
