इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे एशेज टेस्ट से लेकर जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच लड़ाई तक कई खिलाड़ियों ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग के पायदान में बड़ा उलटफेर दिखा है। आईसीसी ने बुधवार यानी 12 जनवरी को को टेस्ट बल्लेबाजों और गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग के मुताबिक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने केन विलियम्सन को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के काइल जैमीसन का फायदा हुआ है। वो गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे नबंर पर पहुंच गए हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन नंबर वन बल्लेबाज बरकरार हैं। हालांकि उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया था। मार्नस लाबुशेन के 924 प्वॉइंट है, जो उनके टेस्ट करियर का करियर के बेस्ट प्वॉइंट हैं। जो रूट के 881 प्वॉइंट हैं और वो दूसरे नंबर पर बरकार हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं, जिनके 871 प्वॉइंट है। वहीं, चौथे नंबर पर खिसके न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन के 862 प्वॉइंट है। वहीं, पांचवे नंबर पर भारत के रोहित शर्मा बरकार हैं। टेस्ट में रोहित की रैंकिंग 781 प्वॉइंट है।
