टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं, जिसके लिए कई बार यूजर्स उनको ट्रोल भी करते हैं। अब उनका कहना है कि जब उनके शरीर की बात आती है, तो उनके पास ‘बहुत सारे मुद्दे’ होते हैं और अभी भी उनसे निपट रही हैं। निया शर्मा ने यह भी कहा कि किस तरह से वह खुद को एक निश्चित तरीके से देखने के लिए भूखा भी रहती हैं। निया ने यह सब बातें अपने इंटरव्यू में कही हैं।
निया शर्मा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पेट फूलने की प्रवृत्ति है और इस बात के लिए शांति बनाये रखने में काफी वक्त लगता है कि उनका पेट हर वक्त सपाट नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि वह अपने शरीर के मुद्दों पर टूट जाती हैं यानी कि परेशान हो उठती हैं। आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ अपने एक इंटरव्यू में निया ने कहा कि उन्हें अपने शरीर से कभी नफरत नहीं थी, पर वह ‘कई मुद्दों’ से जूझती हैं।
